Hatta Police Damoh

10 किलो से अधिक गांजा जब्त, दमोह के हटा पुलिस की कार्रवाई

दमोह। दमोह जिले की हटा पुलिस ने गांजे की खेप पकड़ने की सफलतम कर्रवाई को अंजाम दिया है जिसकी जानकारी पुलिस नगर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। दरअसल हटा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आजाद वार्ड स्थित नाला गली में दबिश दी जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 10 किलो गांजे जब्त किया गया है।

बताया गया कि रविवार की शाम 6 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आजाद वार्ड निवासी कोमल पिता हरि पटेल उम्र 36 वर्ष बोरी में गांजा भरकर कही ले जा रहा है। जिसे पुलिस टीम ने नाला गली में पकड़ लिया। जिसके पास से बोरी बरामद की गई जिससे 11 पैकिट निकले जिनमे 10 किलो 800 ग्राम गांजा पाया गया।

इसके उपरांत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 126 वर्ष 2019 के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Back To Top