ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Omkareshwar Temple

खंडवा। महाशिवरात्रि के अवसर पर खंडवा जिले के शिवालयों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है इसके साथ ही तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिरों को आकर्षक रुप से सजाया गया।

बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान ओंकारेश्वर के मंदिर के पट कल तड़के 3 बजे से खुल दिए गए। महाशिवरात्रि सोमवार को होने के कारण इस दिन का का महत्व और भी बढ़ गया, वहीं शाम के समय भगवान ओमकारेश्वर की पालकी निकाली गई।