खंडवा में 260 कन्याओं का विवाह सम्पन्न

Mukhyamantri Kanyadan Yojana

खंडवा। वसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत खंडवा जिले में 260 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। बता दें कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों में हरसूद विकासखण्ड में 145, पुनासा विकासखण्ड में 68 तथा छैगांवमाखन विकासखण्ड में 47 कन्याओं के विवाह सम्पन्न हुए। जानकारी के मुताबिक विवाह के बाद कन्याओं को 51-51 हजार रूपयों के उपहार प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए।