हरिद्वार हर्ष फायरिंग मामला, आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Haridwar SP City Kamlesh Upadhyay

हरिद्वार। हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि बीते दिन वसंत पंचमी पर हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में पतंगबाजी के दौरान धर्मशाला की छत से कई राउंड हर्ष फायरिंग अलग अलग व्यक्तियों ने की। हरिद्वार एसपी सिटी, कमलेश उपाध्याय ने बताया कि बीते दिन लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग करने की सूचना मिली थी जिसके बाद आम्र्स एक्ट के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया तथा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही गई।