खंडवा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नंदकुमार सिंह आगे

खंडवा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए खंडवा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नंदकुमार सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव से आगे चल रहे है जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दोनों ही प्रत्याशियों ने मीडिया के सामने आकर अपना बयान दिया।

खंडवा में अरुण यादव ने स्वीकार की हार। उन्होंने कहा की हमें जनादेश स्वीकार हैं। जनता के हित के लिए करते रहेंगे काम।

भाजपा प्रत्याशी नन्द कुमार सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ये चिलचिलाती धुप में कार्यकर्ताओ ने मेहनत की हैं यह उसका परिणाम है। इसके साथ ही उन्होंने खंडवा जिले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो काम किये थे उसका परिणाम है। इसके साथ ही श्री सिंह ने कहा की मोदी जी द्वारा किये गए कार्यो से जीत तय हुई हैं।

You May Also Like

More From Author