Modi Tea Stall Haridwar

हरिद्वार में फेमस हो रही मोदी टी स्टाॅल, संचालक बताते हैं मोदी की खूबियां

हरिद्वार। 2019 चुनाव से पहले हरिद्वार में एक दुकान संचालक बड़ी सुर्खियां बटोर रहे है क्योंकि दुकान का नाम मोदी टी स्टाल रखा गया है। लोग स्टाल पर बड़ी संख्या में चाय की चुस्कियां लेने पहुंचते हैं।

स्थानीय लोगों के साथ ही हरिद्वार आने वाले देशी विदेश पर्यटक भी चाय के स्टाॅल पर चाय पीने के लिए आते हैं। वहीं दुकान संचालक मनोज का कहना है वह प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी के बहुत बड़े फेन है इसलिए उन्होने अपनी दुकान का नाम मोदी टी स्टाल रखा है। वहीं चाय पिलाने के साथ ही मनोज पीएम मोदी की खूबियों को भी लोगों को बताते हैं।

Back To Top