हर की पौड़ी पर सुरक्षा सख्त, शराब के नशे में आना पड़ेगा भारी

Alcometer har ki pauri

हरिद्वार, 9 सितम्बर – धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर सुरक्षा को और सख्त किया जा रहा है. श्रीगंगा सभा हरिद्वार के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि जल्द ही हरकी पौड़ी के ब्रह्मकुंड में प्रवेश करने वाले हर एक व्यक्ति की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी जिससे कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में ब्रह्मकुंड में प्रवेश ना कर सके. इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों को मेटल डिटेक्टर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.