हेडमास्टर ने शराब पीकर विद्यालय में किया जमकर हंगामा

Rampur Baghelan School

रामपुर बाघेलान। सतना जिले के रामपुर बाघेलान के बिहरा क्रमांक 1 की कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ हेड मास्टर में नशे में जमकर हंगामा किया। इस दौरान शिक्षक ने लगभग आधा घंटे तक शराब के नशे में जमकर हंगामा कर अभ्रदता की। इससे परेशान होकर क्षेत्र के लोगों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हेडमास्टर को अपनी हिरासत में ले लिया।

स्थानीय रहवासी अंकित द्विवेदी ने बताया कि यह व्यक्ति शिक्षक होन के लायक नहीं हैं क्योंकि आए दिन यह शराब के नशे में अभ्रदता करते हैं। वहीं अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।