आतंकी हमले के विरोध में ना कोई भाजपाई ना ही कांग्रेस हम सभी भारतीय, बोले सिंधिया

शिवपुरी। शिवपुरी में करोड़ों की लागत से निर्मित हुए मेडीकल कॉलेज का लोकार्पण सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकार्पण किया वहीं इस दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ भी मौजूद रहीं। मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मीडिया से रूबरू हुए सिंधिया नेदिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार करने के सवाल पर कहा कि आतंकी हमले के विरोध मामले में ना कोई भाजपाई है ना कोई कांग्रेसी हम सभी भारतीय हैं।

मेडीकल कॉलेज का लोकार्पण करने आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि – आंतक के मामले में हम सब एक है। आंतक के मामले में न तो हम कांग्रेसी है और न ही भाजपाई। हम सब भारतीय है और आंतक के मामले में हम सब एक है। इसमें कोई दोहराह नहीं है लेकिन हमारा हक जरूर होता है देश का नागरिक होने के नाते जो बातावरण आज तैनात हुआ है। जहां एक के बाद एक आंतकी हमले हो रहे है और सरकार जो कमीयां पाई गई है। उदाहरण के तौर पर उरी और पठानकोठ के बाद जो फ्लिप कैम्पॉस की रिपोर्ट निकली थी। उस पर आज तक काम नही हुआ है।

You May Also Like

More From Author