Barghat MLA Arjun Singh

कांग्रेस MLA बोले, मर्द के बच्चे हो तो मेरे से बात करो

सिवनी। एक किसान आंदोलन के दौरान पहुंचे विधायक लोगों को जमकर चेताते दिखे। दरअसल बरघाट विधानसभा में धान खरीदी ना किए जाने को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखते हुए आंदोलन प्रारंभ कर दिया। लेकिन जब कांग्रेस पार्टी के बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडीया किसानों से मिलने पहुंचे तो किसी बात को लेकर विधायक अपना आपा खो बैठे और अज्ञात व्यक्ति को मर्द का बच्चा है तो सामने आकर बात करने की बात करते हुए चेताते दिखे।

बता दें कि यह मामला धान खरीदी को लेकर था जहां किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हुए और उनका अनाज तुलाई केंद्रों पर रखा हुआ है और यहां तक की भुगतान भीनहीं हुआ जिससे आक्रोश में आकर किसानों ने आं दोलन कर दिया।

Back To Top