अनूपपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rapist Arrested

अनूपपुर। जिले के बसंतपुर गांव में एक युवक ने अपने ही ग्राम की 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म की घिनौने जुर्म को अंजाम दिया था जिसके बाद आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

करनपठार थाना प्रभारी, एसएस परस्ते ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया वहीं पड़ताल के बाद एफआईआर की गई जिसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना हुई। बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपने जुर्म को कबूला। हालांकि आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के साथ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।