Burhanpur Collectorate

बुरहानपुर में आदिवासियों ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। 100 से अधिक आदिवासीयों ने बुरहानपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया जिसके बाद कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना भी दिया। दरअसल जिला कलेक्टर को अपनी समस्या सुनाने यह आदिवासी पहुंचे थे लेकिन डीएम के नहीं मिलने पर प्रदर्शकारियों ने जिला पंचायत सीईओ शिलेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा। आदिवासीयों की मांग हैं कि हाई कोर्ट ने आदिवासीयों के विरूद्ध बेदखली के आदेश जारी किए हैं जिसको वापस लिया जाए। हालांकि मांग पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Back To Top