नेपानगर में चेक पोस्ट से निकला पिकअप वाहन, बाइक को मारी टक्कर

nepanagar police station

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक व्यापारी के पिकअप वाहन चालक ने चेक पोस्ट से लाॅकडाउन के समय वाहन निकालकर एक बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी रौनक जैन का पिकअप वाहन है जो कि रात के समय चेक पोस्ट से निकला और एक वाहन को टक्कर मार दी गई।

नेपानगर थाना प्रभारी, पुष्पकरण मुवेल ने बताया कि रात के समय रोनक जैन नामक व्यापारी का वाहन चेक पोस्ट से निकला था जिसके बाद एक बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली। वहीं बाइक चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि लाॅकडाउन उल्लंघन का भी केस दर्ज किया गया है। हालांकि व्यापारी अपने वाहन सहित फरार बताया जा रहा है।