मध्य प्रदेश मंत्री बनीं मीना सिंह, मानपुर से हैं भाजपा विधायक

manpur bjp mla meena singh

उमरिया। जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मीना सिंह को सीएम शिवराज ने कैबिनेट में शामिल किया है। बता दें कि मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग सौंपा गया है। वहीं मानपुर से भाजपा विधायक मीना सिंह के दूसरी बार मंत्री बनने पर उमरिया जिले के भाजपाईयों में खुशी की लहर देखने को मिली।

बता दें कि विधायक मीना सिंह, उमरिया जिले के बेलसरा गांव की निवासी है जो कि छात्र जीवन से ही समाजसेवा और जनहित के कार्यो में जुट गई थी। शिक्षा ग्रहण करने के दौरान वह मंडला में बनवासी सेवा मंडल के कार्यकरिणी सदस्य भी रही है। मीना सिंह वर्ष 1994 में जनपद सदस्य के रुप में राजनैतिक जीवन की शुरुआत की और 1996 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपना परचम लहराया और उसके बाद आज पांचवी बार विधानसभा सदस्य के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है।

इसके पूर्व मीना सिंह को बीजेपी की सरकार में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग नर्मदा घाटी विकास विभाग महिला बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया जा चुका है। यह दूसरी बार है जब उन्हें पुनः मंत्री पद का दायित्व मिला है। क्षेत्र के लोगो ने हर्ष व्यक्त कर विकास कार्यो में गति देने की मंशा जाहिर कर रहे है।