सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष अतुल तिवारी का विजय जुलूस

Sanatan Hindu Utsav Saminit Vidisha

विदिशा। सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति विदिशा के अध्यक्ष अतुल तिवारी का विजय जुलूस शहर में निकाला गया जिनका स्वागत कई जगहों पर नगरवासियों ने किया। बता दें कि मेन रोड थाना सिटी कोतवाली के पास किसान कांग्रेस महामंत्री संतोष कुशवाह एवं राजकुमार कुशवाह मित्र मंडल द्वारा अध्यक्ष अतुल तिवारी का तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर तथा शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मान करते हुए अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। बता दें कि यह विजयी जुलूस धूम धाम से शहर में निकाला गया।