आरोन में पलटी स्कूल वैन, कई विद्यार्थी हुए घायल

Aron School Van Accident

आरोन। गुना जिले के आरोन में एक निजी स्कूल वैन पलटने से लगभग आधा दर्जन स्कूली विद्यार्थी घायल हुए है। दरअसल वरखेडा हाट के एम्बीशन स्कूल की मिनी वैन लगभग दो दर्जन बच्चों को लेकर लेकर स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी तभी मेन रोड पर यह वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं घटना के बाद बच्चों की चिल्ला चैंट सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा एकजुटता का संदेश देते हुए बच्चों को वाहन से बाहर निकालने में मदद् की जिसके बाद घायलों को शासकीय अस्पताल लाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है जब्कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।