तेज बारिश के साथ गिरे ओले, मंत्री ने दिए सर्वे के आदेश, इंदौर और गुना जिले की फसलें प्रभावित

Heavy rain and Snow fall

इंदौर / गुना – गुना जिले के चांचैड़ा अंतर्गत ग्राम कमलपुरा में अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बीति रात तेज बारिश के साथ ओले गिरे जिसके कारण खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई है। जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के बाद अचानक ओलावृष्टि हुई है जिसके कारण किसान अब फसल को लेकर चिंतित हैं।  वहीं दूसरी ओर इंदौर जिले में भी मौसम ने करवट ले हैं जिसके कारण बारिश के साथ ओले गिरने से देपालपुर और बेटमा क्षेत्र की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। जिस ढंग से आसपास बारिश व ओले गिरे हैं उसे देखते हुए गुरुवार को इंदौर का मौसम भी बदलने की संभावना है।

बता दें कि ओलावृष्टि की जानकारी लगने के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने सोशियल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों को फसलों की व्यापक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं वहीं अन्नदाता को ना खबराने की बात कही।