BJP महासचिव का राहुल अखिलेश पर निशाना, बोले “एक लड़का बुआ की गोद में बैठा है, दूसरा बहन को लेकर आया”

Kailash Vijayvargiya

बालाघाट। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है। बता दें कि विजयवर्गी ने मीडिया के सामने कहा कि एक लड़कर बुआ की गोद में जाकर बैठ गया है और दूसरा लड़का बहन को लेकर आया है।

दरअसल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बालाघाट के वारासिवनी में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां प्रेसवार्ता के दौरान महासचिव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन दल पर भी निशाना साधा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि केंद्र में इस बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। वह सहयोगी दलों के साथ भाजपा एनडीए सरकार बनायेगी। पिछले बार के लोकसभा चुनाव की अपेक्ष इस बार अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा का बेहतर प्रदर्शन होगा।