MLA वीडियो वायरल मामला, मीडिया के सामने आकर विधायक ने दी सफाई

Barghat MLA Arjun Kakodiya

सिवनी। बीते दिनों एक किसान आंदोलन के दौरान विधायक द्वारा अपना आपा खोजने के बाद अज्ञात व्यक्ति को ललकारते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद अब विधायक ने खुद मीडिया के सामने आकर पूरा वाक्या बताया और फिर अपनी सफाई दी।

दरअसल सिवनी जिले के बरघाट विधायक अर्जुन काकोडीया जब बीते दिनों किसान आंदोलन के दौरान किसानों से मिलने पहुंचे थे तो किसी बात को लेकर विधायक ने अज्ञात व्यक्ति को ललकारते हुए मर्द का बच्चा है तो सामने आकर बात करने की बात कही थी जिसक वीडियो जमकर शोशियल मीडिया पर छाया रहा।

घटना के लगभग सातवे दिन सिवनी में विधायक काकोडीया ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपनी बात सामने रखने का प्रयास किया। काकोडीया ने कहा कि वह लगातार किसानों के हक में लड़ाई लड़ता रहे हैं और उस दिन भी वह किसानों की समस्या जानने के लिए मौके पर पहुंचे थे लेकिल किसानों के बीच कुछ अलग किस्त के लोग शामिल थे जिन्होंने उनके ऊपर अनावश्यक रूप से पानी फेंका था जिसके कारण विधायक को गुस्सा आ गया।