चंद्रकांत साकुरे और प्रियंका वानखेड़े पहुंचे सिवनी के बखारी

सिवनी। लोकसभा चुनाव के लिए स्वीप आइकॉन चंद्रकांत साकुरे और प्रियंका वानखेड़े सिवनी जिले के बखारी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणजी ट्राॅफी क्रिकेट खिलाड़ी चंद्रकांत साकुरे तथा हाॅकी खिलाड़ी प्रियंका वानखेड़े द्वारा मतदाता जागरूकता रैली में शामिल होकर मतदाताओं से निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने की अपील की गई। रैली में चुनाव पाठशाला समिति सदस्य के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। यह रैली ग्राम भ्रमण के बाद बस स्टेंड क्षेत्र पहुंची जहां मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।

You May Also Like

More From Author