छपारा में मनाई गई स्व हरवंश सिंह जी की जयंती

Late Harwansh Singh

सिवनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्व हरवंश सिंह की जयंती पर सिवनी जिले के छपारा शासकीय अस्पताल पहुंचे कांग्रेसियों ने मरीजों को फल एवं कंबल वितरित किए। बता दें कि ब्लाक कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के साथ इस दौरान स्व. हरवंश सिंह के पुत्र रजनीश सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर जयकेश सिंह के प्रतिष्ठान पर एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई जिसमें स्व हरवंश सिंह जी के छायाचित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।

DOWNLOAD