सतना की दुकान पर हुई फायरिंग, कागज पर लिखा जीना हराम कर देंगे

Live Firing

सतना में एक मोबाइल शाॅप पर फायरिंग होने के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक मुह पर लाल रंग का कपड़ा बांधकर आता है और दुकान पर एक फायर करने के बाद वहां से फरार हो जाता है।

दरअसल सतना के रीवा रोड स्थित हीरा मोबाइल शाॅप का यह मामला है, जहां 13मार्च की रात 8 ब जकर 25 मिनट पर फायरिंग के बाद व्यापारियों में दहशत कामाहौल है। अज्ञात हमलावर ने व्यापार के लिए एक नोट  भी छोड़ा है जिसमें, पैसे नहीं मिलने पर जीना हराम करने की बात लीखी है।

बता दें कि शहर में एक ओर एक घटना का खुलासा करते हुए पुलिस के बड़ेअधिकारी प्रेसवार्ता  कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर यह फायरिंग का मामला सामने आया।