ग्वालियर के डबल मर्डर केस का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Girwai Double Murder

ग्वालियर। जिले में हुए डबल मर्डर केस का आखिरकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्वालियर ASP  सत्येंद्र सिंह तोमर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह घटना गिरवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई थी जिसमें धीरेन्द्र और दीपू नामक व्यक्तियों की हत्या की गई थी जब इस मामले में संदिग्द्ध रामसेवक और राघवेंद्र को जब पकड़कर पूछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म कबूला।

बताया गया कि आरोपियों और मृतकों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था जिसकी रंजिश के चलते विगत 16 मार्च को हत्या की गई थी।

हलांकि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा, दो चले हुए राउंड, एक जिंदा कारतूस तथा मोबइल बरामद किया है।