देश में शायद पहला मामला, सगे भाईयों ने किया बहन से दुष्कर्म, फिर चाचा के साथ मिलकर की हत्या

सुरखी। मध्य प्रदेश के सागर जिले में देश का शायद ऐसा पहले मामला सामने आया है। बता दें कि तीन सगे भाईयों ने अपनी ही बह का सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद शरीर से धड़ को अलग कर हत्या कर दी थी।

सागर जिले के बंडा में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने दुष्कर्म तथा हत्या मामले में खुलासा किया। सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि 14 मार्च को नाबालिग बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद जांच के दौरान नाबालिग बच्ची का शव ग्राम से कुछ दूर जंगल में शरीर से धड़ अलग अवस्था में मिला था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई थी।

पुलिस की तफ्तीश में तीन सगे भाईयों के साथ ही चाचा दोषी पाया गया जिसके बाद तत्काल ही दो भाईयों के साथ चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना में प्रयुक्त हंसिया भी पुलिस ने बरामद किया। हालांकि एक मुख्य आरोपी फरार बताया गया जिसकी भी जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही गई।

You May Also Like

More From Author