Olympus High School Vidisha

ओलम्पस हाई स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित

विदिशा। ओलम्पस हाई स्कूल विदिशा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री हरिवृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया जिन्हे होली के अवसर पर उपहार दिए गए। स्कूल में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने ओलम्पस हाई स्कूल के प्रयासों को भी खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालक मोहित रघुवंशी, प्राचार्य सुशीला जोशी, लिटिल ओलम्पियन संचालिका प्राची रघुवंशी, मेंटर संदीप सर्राफ तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Back To Top