Silver jewelery recovered

2 कुंतल से अधिक चांदी के जेवरात बरामद, मुरैना जिले की पुलिस ने किया जब्त

मुरैना। जिले एक लग्जरी वाहन से ढाई कुंतल से अधिक चांदी के जेवरात पकड़े गए हैं। दरअसल आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस की चैकिंग निरंतर जारी है जिसके तहत एक लग्जरी वाहन को मुरैना जिले की अल्लावेली चौकी पर रोककर तलाशी ली गई तो वाहन में जेवरात रखे पाए गए जिनका अनुमानित वजन 2 कुंतल 54 किलो पाया गया।

थाना सरायछोला एएसआई पीएस यादव ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा गया जिसपर दोनो ओर पुलिस लिखा था। संदिग्द्ध कार को पकड़कर जब तलाशी ली गई तो कार से भारी बजनी चांदी के जेवरात रखे पए गए, जिसकेदस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया गया  है। बताया गया कि कार सवार मथुरा से ग्वालियर जा रहे थे।

Back To Top