नशे के आदि युवक ने नेपानगर में लगाई फांसी

Nepanagar Burhanpur

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक युवक ने अपने मामा के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल मामला नेपानगर के पाधार एरिया क्षेत्रका है जहां शाम के समय युवक शुभम ने  फांसी लगाई है। जानकारी मिली है कि युवक कई वर्षों से अपने मामा के घर ही रह रहा था जो कि नशे का आदि भी था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंपा गया।