ऐतिहासिक खंडहर को डेमेज करने का मामला, बुरहानपुर एसडीएम ने रूकवाया कार्य

Historical ruins Damaged

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में अवैध कॉलोनी बनाने के लिए एक कॉलोनाइजर द्वारा प्राचीन खंडहर की दीवार को गिराने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला बुरहानपुर जिले के ग्राम बोहरड़ा रोड का है जिसकी सूचना के बाद बुरहानपुर तहसीलदार पीएन परमार ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बताया गया कि यह किसी की निजी जमीन है जहां स्थित ऐतिहासित खंडर की अगल बगल से मिट्टी खोद कर डेमेज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आंकलन के लिए खनिज विभाग को सूचना दी जाएगी। हालांकि काॅलोनाइजर द्वारा कोई भी परमिशन प्रशासन से नहीं लेना बताया गया और फिल्हाल कार्य को बंद करा दिया गया है।