अनूपपुर में मैराथन दौड़ आयोजित, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

Anuppur Marathon

अनूपपुर। लोक सभा निर्वाचन 2019 मतदाता महापर्व के रूप में मनाने एवं अनूपपुर जिले में 29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान हो सके इसके सफल आयोजन के लिए अनूपपुर प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट मार्ग तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें शामिल हुए लोगों ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कई नारे भी लगाए। मैराथन दौड़ में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर समेत जिले के अधिकारी कर्मचारी तथा आमजन शामिल हुए।