देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना के ग्राम उषापुरा में दशामाता पूजन के अवसर पर लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। दरअसल इंदौर जिले में 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है जिसके लिए जिला कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देश पर परियोजना अधिकारी ममता चौधरी एवं सेक्टर सुपरवाइजर सुनीता गोखले द्वारा महिलाओं को मतदान करने शपथ दिलाई गई।
उषापुरा में मतदाताओं को दिलाई गई मतदान करने शपथ

