मारवाड़ में कोयले से भरा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार

Marwa Junction Van Vibhag

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन की वन विभाग टीम ने कोयले से भर ट्रक को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक रात्रि गस्त के दौरान सोवनिया गाँव के पास पाली से जयपुर जा रहे ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। बताया गया कि ट्रक में भरा कोयला बबूल की लकड़ी से बनाया गया है। वहीं ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।