ग्यारसपुर के पर्यटक स्थलों पर लगा ताला, श्रमिकों की कर दी गई सेवा समाप्त

Tourist Places Gyaraspur

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के ग्यारसपुर पुरातत्व विभाग में ताले लगा होने से आनेवाले पर्यट क निराश होकर वापस लौट जाते हैं वहीं दूसरी ओर यहां पर सुरक्षा के कोई भी कड़े इंतजाम नहीं हैं। बता दें कि ग्यारसपुर में माला देवी, बज्र मठ, ढेकीनाथ, अठखम्बा, हिंडोरण पर्यटक स्थल हैं जिनपर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं जबकि विद्युत व्यवस्था भी सही नहीं हैं। हाल ही में पुरातत्व विभाग द्वारा 31 मार्च से दैनिक श्रमिकों की सेवाओं को भी समाप्त कर दिया गया है जिसके कारण पुरातत्व विभाग में जगह जगह ताले लगे हुए हैं।