रूड़की में कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी

UP CM Yogi Adityanath

रूड़की। हरिद्वार जिले के रूड़की पहुंचे उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले जारी किये गए कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पार्टी के आलाकमान नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ हरिद्वार से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए रूड़की पहुंचे हुए थे। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा शासनकाल में कोई भी आतंकवादी हमला नहीं होने का दावा सीएम योगी ने किया।