रिश्वत लेते पकड़ाए नेपानगर एसडीएम रीडर

Nepanagar SDM Reader

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एसडीएम रीडर मोहन नीलकंठ को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा गया जिसके बाद टीम ने थाना नेपानगर पहुंचकर कार्यवही की।

लोकायुक्त DSP प्रविण बघेल ने बताया कि फतेहपुर निवासी संजय गाढे, नेपानगर से बुरहानपुर तक रोड निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते लगभग 346 पेड़ो की लकडियो की नीलामी होना है। इसकी दो बोलिया लगा दी गई है और तीसरी बोली भी होनी थी। फायल को एसडीएम रीर्डर द्वारा आगे बढ़ाने के एवज में 40 हजार रूपयों की मांग की जा रही थी। फरियादी ने 13 हजार रूपयों की किश्त पहले दे दी जबकि दूसरी किश्त 5 हजार रूपए रिश्वत के रूप में लेते हुए रीडर को पकड़ा गया।