90 लाख रूपयों का हिसाब मिला, IPL सट्टा खिलाने वाला गिरोह पकड़ाया

IPL Betting Gang

धार। जिले की पीथमपुर पुलिस ने दबिश देकर आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। धार पुलिस अधीक्षक, बीरेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान पर्दाफाश करते हुए बताया कि दिल्ली और हैदराबाद की टीमों के बीच खेले जा रहे मैच पर पीथमपुर की छत्रछाया कालोनी के एक मकान से हार जीत का दाव लगाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे अनुमानित 90 लाख रूपयों का हिसाब, 30 हजार से अधिक नगद, मोबाइल, लेपटाॅप, एलसीडी, डायलर, वाईस रिकार्डर तथा तीन वाहन बरामद किए हैं।