अखिल भारतीय जनसंघ पार्टी प्रत्याशी क्षेत्रपाल सिंह ने भरा नामांकन

Kannauj Loksabha Election 2019

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में नामांकन के चैथे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला परचा भरा गया। नामांकन करने आये अखिल भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए दौड़ते हुए नजर आये।

दरअसल चुनाव आयोग द्वारा नामांकन दाखिल करने के लिए 3 बजे तक का समय निर्धारित किया है लेकिन नामांकन पेपर में कमी को दूर करने में प्रत्याशी को समय लग गया और समय सीमा खत्म होने से महज 5 मिनट पहले अखिल भारतीय जनसंघ पार्टी के प्रत्याशी क्षेत्र पाल सिंह दौड़ कर नामांकन कक्ष में प्रवेश किया और भर नामांकन सौंपा। बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट के लिए 2 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।