बालाघाट। जिले के लालबर्रा में अवैध खनन करते एक जेसीबी तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। दरअसल जिला कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार लालबर्रा ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान तहसीलदार विनीत गोयल ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन की निरंतर शिकायत मिल रही थी जिसके बाद बीते दिन ग्राम में दबिश देकर जेसीबी और ट्रैक्टर को अवैध उत्खननकरते पकड़ा गया जबकि दो ट्रैक्टरों को रेत परिवहन करने पर जब्त किया गया। वहीं आज नलकूप खनन की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर मशीन को जब्त किया गया। सभी कार्रवाई में क्षेत्रीय एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा गया है।
लालबर्रा में अवैध खनन तथा परिहवन करते वाहन जब्त

