कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे हरिद्वार, केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi in Haridwar

हरिद्वार। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा के किनारे पंतद्वीप मैदान में हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश को दो हिस्सों में बांटने का प्रयास कर रहे हैं, वह दो भारत बनाना चाहते हैं एक गरीबों का भारत दूसरा अमीरों का भारत लेकिन कांग्रेस का मानना है कि भारत में सबको एक साथ मिलकर रहना चाहिए, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार पहुंचकर गंगा का जिक्र करना नहीं भूले, उन्होने जनता से पूछा कि मोदी जी ने गंगा को स्वच्छ करने की बात की थी लेकिन क्या गंगा साफ हुई, प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, हिंदू धर्म में गुरु शिष्य परम्परा विशेष महत्व रखती है लेकिन अपने ही गुरु आडवाणी को स्टेज से लात मारके नीचे गिरा दिया।