हरिद्वार – लोकसभा सीट से यूकेडी डेमोक्रेटिक के टिकट पर चुनाव लड़ रहे त्रिवरेंद्र सिंह रावत की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, वैसे फिलहाल त्रिवरेंद्र सिंह रावत बेरोजगार है लेकिन इससे पहले वह कई होटलों और रेस्टरांट में वेटर और सिक्योरिटी गार्ड का काम कर चुके हैं। त्रिवरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि यह चुनाव आम आदमी का चुनाव है इसीलिए आम आदमी भी इसे लड़ सकता है, भले ही वह यह चुनाव हार जाएं लेकिन उनको देखकर आसपास के लोगों में उम्मीद की किरण जागेगी कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
वेटर-गार्ड का करते थे काम, अब लड़ रहे लोकसभा चुनाव

