ढालसिंह बिसेन ने भरा अपना नामांकन, बालाघाट-सिवनी सीट से लड़ रहे चुनाव

बालाघाट। बालाघाट-सिवनी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि नामांकन दाखिले से पूर्व भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाली गई जो शहर से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जानकारी के मुताबिक ढाल सिंह बिसेन चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद बोधसिंह भगत की नाराजगी और उनके निर्दलीयचुनाव लड़ने की  बात पर नेता ने कहा कि भाजपा एक परिवार है रूठना मनाना चलता रहता है उनसे बात करके समाधान निकाला जाएगा।

You May Also Like

More From Author