सतना सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने भरा नामांकन

Ganesh Singh Satna

सतना। सतना से वर्तमान सांसद और भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन दाखिले से पूर्व एक जनसभा भी आयोजित हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही संभाग भर से भाजपा विधायक शामिल हुए।