खेत में रखी फसल में लगी आग

Wheat Crop Catches Fire

सतना। शाॅट सर्किट के बाद खेत में रखी फसल आग की चपेट में आई है। दरअसल मामला सतना जिले के थाना सिंहपुर अंतर्गत ग्राम आमा के खेरहा टोला का है जहां खेतों के उपर से निकले बिजली के तारों से उठी चिंगारी के कारण फसल में आग लग गई। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड तथा ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।