टिकट कटने से नाराज भाजपाई समर्थकों ने दिया इस्तीफा

BJP Worker Resign

सिवनी। सिवनी बालाघाट संसदीय क्षेत्र में टिकट वितरण के बाद बीजेपी में घमासान हो रहा है। सांसद बोध सिंह भगत की टिकट काटकर इस बार ढाल सिंह बिसेन को प्रत्याशी घोषित किया गया है जिसके कारण भाजपा सांसद बोध सिंह भगत अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

वहीं दूसरी ओर बोधसिंह भगत के समर्थकों के बीच भाजपा से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। सिवनी जिले के गोपालगंज क्षेत्र से रानू साहू मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा दिया है और आगामी दिनों में छपारा, चमारी आदि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा भी इस्तीफा देने की जानकारी दी गई।