पहले लापरवाही, अब सड़े हुए गेहूं को कर रहे साफ

सिवनी। मध्य प्रदेश में इस बार गेंहू की बम्पर आबक हुई है, गेंहू की पैदावार इतनी है कि पंजाब की जमीन से होने वाली पैदावार को भी पीछे छोड़कर, देश मे गेंहू उत्पाद में मध्य प्रदेश नंबर 1 पर पहुंच गया है। लेकिन कई किसानों की महिनों की मेहनत पर कुछ ही दिनों में पानी फिर गया है। दरअसल सिवनी जिले में खरीदी केंद्रों के बाहर रखा बड़ी मात्रा में अनाज अब पानी की चपेट में आने से सड़ गया है।

  • लाचार व्यवस्थाओं का शिकार हुए किसान
  • क्या परिवहनकर्ता पर होगी कार्रवाई?
  • धनोरा क्षेत्र के खरीदी केंद्र में रखा गेहूं सड़ा

तस्वीरें बयां करती है कि मध्य प्रदेश की उपार्जन नीति कागजो में तो बड़ी लुभानी लगती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत यह है कि आज बड़ी मात्रा में अनाज सड़कर खराब हो चुका है।

सिवनी जिले में 4 लाख 37 हजार मेट्रिक टन गेंहू की खरीदी हुई जिसमे से 11 हजार मेटिक टन अनाज खराब हो गया है जिसे रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं जिले के अधिकांश खरीदी केंद्रों में गेहूं परिवहन ना होने के कारण बड़े पैमाने पर बारिश के पानी से अनाज खराब हो चुका है, जिसका अब विनिस्टिकर्ण किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author