विदिशा: जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की महिला इकाई का होली मिलन समारोह आयोजित

vidisha brahman mahila mahasangh holi milan samaroh

जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की मातृशक्ति इकाई द्वारा विदिशा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चना सहित ध्वज के साथ किया गया. इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने फाग गीत गाकर सभी के साथ फूलों की होली भी खेली. वहीं होली मिलन समारोह के साथ अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें विदिशा की शुभी शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इस प्रतियोगिता में शहर के 7 बच्चों ने भाग लिया था जिन सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

https://youtu.be/bXBfis4NGpk