किसी एक्टर से कम नहीं IAS अफसर अभिषेक सिंह

This IAS officer is no less than an actor

IAS Abhishek Singh : उत्तरप्रदेश के रहने वाले आईएएस अफसर ऐसे भी हैं जिन्होने कुछ पॉप्यूलर गानों में एक्टिंग भी की है। हम बात कर रहे हैं अभिषेक सिंह की। कुछ रिपोट्र्स के मुताबिक वो IPS बनना चाहते थे लेकिन पापा की खुशी के लिए उन्होने IAS बनने की ओर अपना रूख किया। अभिषेक को शुरू से ही एक्टिंग करना पसंद था और उन्होने IAS बनने के बाद भी अपनी इस इच्छा को कायम रखा। बताया जाता है कि उनका परिवार यूपी के जौनपुर का रहने वाला है और अभिषेक के पापा पुलिस विभाग में थे। हालांकि अभिषेक सिंह के सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलॉइंग है, इंस्टाग्राम पर उनके करीब 30 लाख फॉलोअर्स हैं।