धार में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा

Ramnavmi in Dhar

धार। राम नवमी के अवसर पर हिंदू संगठन द्वारा धार में श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रीराम की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। बता दें कि इस शोभ यात्रा में बड़ी संख्या में युवा जनों के साथ संगठन पदाधिकारी शामिल हुए वहीं इस दौरान सभी भजनों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध भजन गायक शशांक तिवारी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई जबकि शोभायात्रा में आखाड़ा का प्रदर्शन भी किया गया।