घंसौर BJP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

Ghansor Seoni

सिवनी। मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमल मरावी पर हिन्दू धर्मिक ग्रंथ जलाने तथा हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए सिवनी जिले के भाजपा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दिया जिसपर आपत्ती जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सिवनी जिले के घंसौर थाने में तीन नामजद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू। हालांकि अभी सभी युवा मौके से फरार बताए जा रहे हैं।