विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली

World Environment Day

सिवनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मातृशक्ति संगठन तथा यूथ विंग समर्पण युवा संगठन द्वारा पर्यावरण बचाओ संदेश यात्रा निकाली गई। संदेश यात्रा का प्रारंभबडे मिशन स्कूल प्रांगण से किया गया  जो कि मुख्य चैराहो एवं मार्गों से होकर दल सागर के विसर्जन घाट पर समापन हुआ जहां घाट पर फैली गंदगी को संगठन सदस्यों ने साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।

संदेश यात्रा के दौरान संगठन के सदस्यों ने जल बचाओ जीवन बचाओ का नारालेकर जल संरक्ष ण के लिए लोगों को जागरूक किया। मानव रैली में संगठन की ग्रामीण शाखा नरेला, बामनदेही, बाड़ीबाड़ा, गोलीटोला के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।