BSP Election Office

कोठी में BSP का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, सतना से प्रत्याशी हैं अच्छेलाल कुशवाह

कोठी। बहुजन समाज पार्टी ने सतना लोकसभा सीट से अच्छेलाल कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है जिनके चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सतना जिले के कोठी में हुआ। कार्यालय उद्घाटन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सतना लोकसभा प्रभारी मनोज बारी एवं बसपा जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी मौजूद रहे जिन्होने प्रत्याशी अच्छेलाल कुशवाह के साथ फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराया।

Back To Top